10:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बांट माप विभाग की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में छापामार अभियान

बिसौली। बांट माप विभाग की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में छापामार अभियान चलाकर 16 दुकानदारों के चालान किए। शनिवार को बांट माप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया ग्रामीण क्षेत्र के ईखखेड़ा, राजपुर, रोशन नगर, ग्राम सुराही, मई, खुर्द आदि गांव में प्रवर्तन करते हुए अनियमितता पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अंतर्गत आटा चक्की, सरिया सीमेंट की दुकान, किराने की दुकान, खाद बीज आदि की दुकानों के कुल 16 चालान किए गए। श्री ओमप्रकाश ने बताया यदि कोई दुकानदार मानक के अलावा बांट माप प्रयोग करता है तो 25 हजार रुपए जुर्माना भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.