5:17 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डिलीवरी बॉय की मौत

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मुख्य डाकघर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उझानी क्षेत्र के गुराई निवासी हेमेंद्र पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.