9:34 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में गंगा ने पार किया खतरे का निशान, जटा गांव का संपर्क टूटने की कगार पर, प्रशासन अलर्ट

।

बदांयू 3 अगस्त।

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनपद में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। सोमवार सुबह कछला गंगा घाट पर नदी का जलस्तर 162.40 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 162.38 मीटर से 2 सेंटीमीटर अधिक है। जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत का माहौल है।

बदायूं-फर्रुखाबाद सीमा पर स्थित जटा गांव में गंगा का पानी पहुंच गया है। गांव को मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर करीब 2 फीट पानी बह रहा है, जिससे आवाजाही पूरी तरह जोखिम भरी हो गई है। गांव का संपर्क किसी भी समय टूट सकता है।

करीब 60 घरों की आबादी वाले इस गांव के लोग फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की मदद से ही रास्ता पार कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य अधिकारियों ने जटा गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया और राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि समय रहते गांव में राहत सामग्री पहुंचाई जाए।
जलस्तर में और वृद्धि होने पर ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाए।राजस्व और आपदा राहत विभाग की टीमों को लगातार निगरानी पर लगाया जाए।

फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। नदी किनारे बसे लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.