5:30 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- आशीषा रसोई ने पूरे किए चार वर्ष, जरूरतमंदों को भोजन कराने का सेवा संकल्प जारी

बदायूं – आशीषा रसोई ने पूरे किए चार वर्ष, जरूरतमंदों को भोजन कराने का सेवा संकल्प जारी

जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था आशीषा रसोई ने शुक्रवार को अपने सेवा कार्य के चार वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान पर केक काटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और समाजसेवी उपस्थित रहे।

आशीषा रसोई बीते चार वर्षों से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को सम्मानपूर्वक और भरपेट भोजन उपलब्ध करा रही है। संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र दुबे, जितेंद्र मलिक, अखिल रस्तोगी, सुधीर श्रीवास्तव, कृष्णावीर सिंह, विश्वजीत गुप्ता, सतेंद्र शाक्य, हेमंत सारस्वत, रूपिंदर सिंह, राहुल रावत, अंकित मौर्य, अमन गुप्ता, संजीत मलिक, सुनील यादव, अनंत सिंह, अवनीत लांबा, सचिन शर्मा, शरद भारद्वाज, सागर पटेल, विवेक यादव, आलोक यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संस्था से जुड़े सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भोजन पहुंचाने का लक्ष्य है। संस्था द्वारा यह भी अपील की गई कि समाज के अन्य लोग भी इस सेवा कार्य में सहभागी बनें।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.