6:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में स्ट्रेचर पर दी सलामी, लापरवाही में दो पुलिस कर्मी निलंबित

बदायूं 14 मई। बदायूं पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल पंकज कुमार की मृत्यु के बाद अंतिम सलामी के दौरान नियमों की अनदेखी सामने आई है। इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

घटना 10 मई की है। गाजियाबाद निवासी हेड कांस्टेबल पंकज कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंकज कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपने से पहले पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई, तो नियमों के विपरीत शव को स्ट्रेचर पर ही रखा गया और उसी अवस्था में चक्र व पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हो गई ।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामरूप और हेड कांस्टेबल नरेंद्र पाल को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रकरण की विभागीय जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराई जाए, इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.