12:44 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू के जरीफनगर में नाबालिग से रेप,पांच माह की गर्भवती पास्को में मुकदमा पंजीकृत

बदांयू 2 फरवरी। बदांयू जिले के कस्बा जरीफनगर में एक सनसनीखेज़ मामला प्रकाश में आया है। एक नाबालिग से रेप करने व पांच माह की गर्भवती होने पर मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर बालिका को जिला मुख्यालय भेज दिया व आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताते हैं कि बालिका के पेट में दर्द होने पर चिकित्सक से जांच कराने पर पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती हे। जरीफनगर थाना इंचार्ज अश्विनी कुमार ने बताया कि मां की शिकायत पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.