5:31 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बकरीद के मद्देनजर कुंवर गांव पुलिस ने यूसुफ नगर में किया फ्लेग मार्च

कुंवर गांव ।आगामी त्योहार बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है कहीं भी किसी कीमत पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं करने दी जाएगी जिसके लिए कुंवर गांव पुलिस ने कमर कस ली है कहीं भी सौहार्द को नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा ।जिसके लिए कुंवर गांव थाना प्रभारी वेदपाल सिंह अलर्ट है उन्होंने गांव गांव पुलिस फोर्स के साथ फ्लेग मार्च करना शुरू कर दिया है ।पहले दिन बुधवार को क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में फ्लेग मार्च निकालकर उन्होंने अनाउंसमेंट कर गांव के लोगों से अपील की बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए आपस में प्रेम भाव भाई चारा रखें किसी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी खुराफाती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा । उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।कोई भी खुले मैदान में पशुओं की कुर्बानी न करें पशुओं से निकले अवशेषों को एक गढ्ढे में नष्ट करने का काम करें ।इस दौरान थाना प्रभारी वेदपाल सिंह के साथ एसआई रामेश्वर सिंह,सोवीर सिंह , कमलेश सिंह , हेड कांस्टेबल गिरिराज सिंह, कांस्टेबल पंकज तेवतिया , राजेश कुमार सहित थाना फोर्स मौजूद रही ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.