9:33 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा -जुए का विरोध करने पर जुआरियों ने लाठी डंडों से पीटा

सिसरका गांव में जुए का विरोध करने पर जुआरियों ने एक परिवार को लाठी डंडों से पीटा वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

आपको बता दें पूरा मामला जनपद बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सिसरका गांव का है जहाँ एक व्यक्ति को गांव के ही कुछ लोग जुआ खिलाने की बात कह कर तालाब किनारे ले गए वहीं जब पीड़ित व्यक्ति ने विरोध जताया तो जुआरियों ने मारपीट शुरू कर दी वहीं पीड़ित व्यक्ति भाग कर अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी को पूरी जानकारी दी तभी दबंग पीड़ित के घर भी पहुंच गए और उन्होंने लाठी डंडों से घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट शुरू कर दी पिटाई से बचने को घर की महिलाएं खेतों की तरफ भागने लगी जुआरियों ने खेतों में जाकर भी पिटाई की वहीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वही मंगलवार को 1 बजे क़रीब पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.