2:29 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव – प्रधान जी लगा रहे स्वच्छ भारत अभियान को पलीता

सड़क पर जलभराव व गंदगी
की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र में एक गांव में ग्राम प्रधान की मनमानी के कारण गांव की सड़क पर जलभराव व गंदगी के कारण गांववासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं दरअसल सलारपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमलिया में जगह जगह गंदगी फैली हुई वहीं एक जगह 20 मीटर रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है भीषण कीचड़ और गंदगी के कारण रास्ते से ग्रामीणों का निकलना दुश्वार हो गया है ग्रामीणों ने कई बार प्रधान से शिकायत की लेकिन प्रधान ने ग्रामीणों की एक न सुनी । ग्रामीणों के घरों के आगे पानी भरा होने से मच्छर पनप रहे हैं बीमारी का डर सता रहा है । कीचड़ के रास्ते पर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं । जबकि इमलिया में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई पर हजारों रूपए का व्यय दिखाया गया है बाबजूद भी गांव में गंदगी और कीचड़ फैली हुई है । ग्रामीण कई बार ब्लाक के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन आजतक समस्या का समाधान नहीं हुआ है ।पहले नालियों का पानी बस्ती के बीच पड़े ग्राम समाज के गड्ढे में जाता था जिसपर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया और गड्ढे को पाट दिया है जिससे अब पानी सीसी रोड पर भर रहा है ।। वहीं ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है जल्द पानी का निकास कराया जाए नहीं तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी ।।
इस मौके गांव के शिकायत करने वाले कृपाल ,उमेश ,सुरजीत , बदन सिंह आदि मौजूद रहे ।।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.