8:02 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत माताओं को मिल रहा पोषण एवं आर्थिक सहयोग

बदायूं 02 मई। जनपद बदायूं में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, संतुलित आहार एवं संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
योजना के अंतर्गत अप्रैल 2017 से दिसंबर 2025 तक जनपद में कुल 13799 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया है। इन लाभार्थियों को कुल 372.16 लाख रुपए की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। यह आर्थिक सहायता गर्भवती महिलाओं को तीन चरणों में प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में सहायता मिल सके।
इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को पहली किस्त गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण में पंजीकरण के बाद, दूसरी किस्त प्रसव पूर्व जांच एवं टीकाकरण के उपरांत तथा तीसरी किस्त बच्चे के जन्म के बाद आवश्यक टीकाकरण पूर्ण होने पर प्रदान की जाती है। इससे न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से भी जुड़ती हैं।
जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर पात्र महिलाओं को योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। योजना महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे न केवल माताओं का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है, बल्कि स्वस्थ शिशु के जन्म को भी बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.