11:22 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

पीओके में विरोध प्रदर्शन के बीच तनाव, हताहतों के दावों पर विवाद

पीओके में विरोध प्रदर्शन के बीच तनाव, हताहतों के दावों पर विवाद

पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर में अवामी एक्शन कमेटी के आह्वान पर बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान तनाव बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्टों के अनुसार रावलकोट सहित कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं।

कुछ मीडिया रिपोर्टों और स्थानीय संगठनों ने गोलीबारी तथा पैलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। वहीं, हताहतों और घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

हालांकि, 26 लोगों की मौत और 190 से अधिक लोगों के घायल होने के दावों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मामले को लेकर विभिन्न पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं, जबकि क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.