11:48 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने निगला विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बदायूं

पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने निगला विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान तोड़ा दम

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूँ)। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, गांव नगरिया चिकन निवासी पंकज (27) पुत्र हरिप्रसाद ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों का कहना है कि पंकज शराब पीने का आदी था, जिससे घर में आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी नीलम अपने मायके, थाना परौर क्षेत्र के गांव देवड़ा (जनपद शाहजहांपुर) चली गई थी।
बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके चले जाने से पंकज काफी परेशान था। इसी बीच उसने घर में रखा कोई विषाक्त पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
घटना की सूचना मिलते ही उसावां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.