9:55 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार शर्मा का जुलूस निकाल कर खुशी जताई

इस्लामनगर  : भाजपा मंडल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार शर्मा के बनने पर हर्षोल्लास के साथ वाइकों की रैली से जुलूस निकाल कर खुशी जताई। 
तिरंगा चोक बिसौली रोड स्थित संजीव गुप्ता के पैट्रोल पम्प पर आयोजित राममंदिर रामलला की प्रथम बर्षगांठ कार्यक्रम से ही सैकड़ो वाइकों पर सवार भाजपा कार्यकर्ता और खुली जीप में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा भाजपा नेताओं के साथ सवार होकर डीजे की धार्मिक धुन पर विजय जुलूस बस स्टैंड चौरहा, मैन रोड, मौहल्ला जमनी, होली चोक, टंकी रोड होते हुए रामलीला रोड स्थित शैशव शंखधार के आवास पर पहुंचकर समापन हुई। इस दौरान संजीव गुप्ता पैट्रोल पम्प वाले, भाजपा नेता हितेन्द्र शंखधार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान, विश्वपाल विक्की गुप्ता, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हाजि सलीम,
शरद बजाज, शिवम् दादा, मीनू पहलवान, अंकित वार्ष्णेय, सिद्धार्थ सक्सेना, वृजेश सिंह एडवोकेट, अनुराग सिंह सहित भाजपा
कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.