11:47 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नरैनी – शिविर के दूसरे दिन दी गयी कौशल विकास की जानकारी

शिविर के दूसरे दिन दी गयी कौशल विकास की जानकारी

राजीव सक्सेना

नरैनी(बदायूं) क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया बदायूँ की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन
कौशल विकास की दी जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आकाश वाष्णेय प्रधानाचार्य पीएम श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज नागपुर नूरपुर ने कौशल विकास की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज के युवा अगर तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में निपुण हो जाएं तो वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


कालेज के वरिष्ठ अध्यापक शहादत बख्श ने स्वयं सेवक व
सेविकाओं को कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि कौशल विकास हेतु युवा कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनने में मदद करता है बल्कि उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने का मार्ग का निर्माण किया जा सकता हैं।
इस अवसर पर चंचल उपाध्याय, प्रवीण मिश्रा,आकाश मिश्रा,आशी सिंह,अरुण सिंह,नीतू शर्मा,खुशबू सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने किया।

(

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.