4:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

देवी महिला महाविद्यालय में “डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती” के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया

आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में “डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती” के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्या और सभी शिक्षिकाओं के द्वारा माँ सरस्वती और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित द्वारा की गई। डॉ. अंबेडकर की समाज में भूमिका बहुआयामी थी और उन्होंने भारत को एक बेहतर और न्यायपूर्ण राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत डाॅ. भीमराव अंबेडकर का भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका, सामाजिक न्याय और समानता के प्रति उनका अटूट समर्थन, तथा एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक के रूप में उनके योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्राचार्या के द्वारा भीमराव अंबेडकर के द्वारा दलितों के खिलाफ होने वाले सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए किए गए उनके संघर्षो, उनके द्वारा महिलाओं के अधिकारों के प्रति किये गये उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। आगे उन्होंने यह भी बताया की अम्बेडकर ने सभी नागरिकों के लिए समान अवसर और समान न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे भारत एक न्यायपूर्ण और समान समाज बन सके। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेविकाओं के द्वारा एक पदयात्रा भी निकाली गई जिससे सभी लोगों में शिक्षा और समानता के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित किया जा सके। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन और संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा के द्वारा संपन्न कराया गया। —– सौम्य सोनी जिला संवाददाता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.