2:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस को मिली बडी सफलता

⮚ *डोडा चूर्ण तस्करों को मय 16 किलोग्राम डोडा छिलका सहित 02 नफर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार ।*

डा0 बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ की क्रय/विक्रय/तस्करी आदि की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में दिनांक 04.04.2025 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा आज दिनाँक 04.04.2025 को 02 नफर अभियुक्त 1.छोटू 2.अमन पुत्रगण चंद्रपाल कठेरिया निवासीगण ग्राम सितमरा थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को 16 किलो ग्राम डोडा छिलका के साथ बदायूँ – फर्रुखाबाद रोड, कैलोथा तिराहा थाना अलापुर से गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ की गई तो अभियुक्तों द्वारा कानपुर से डोडा छिलका खरीद कर बाहर जा कर बेचना बताया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 124/25 धारा 8/15 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-*
बदायूं फर्रुखाबाद रोड कैलोथा तिराहा थाना अलापुर

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1.छोटू 2.अमन पुत्रगण चंद्रपाल कठेरिया निवासीगण ग्राम सितमरा थाना रूरा जनपद कानपुर देहात

*बरामदगी का विवरण-*
16 किलोग्राम डोडा छिलका

*गिरफ्तार करने वाली टीम- थाना अलापुर -*
1. उप निरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह
2. हे0का0 श्रीप्रकाश
3. हे0का0 रामबाबू
4. का0 सत्यवीर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.