7:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

त्रिवेणी इंटर कालेज भटपुरा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

बिसौली। त्रिवेणी इंटर कालेज भटपुरा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने मां सरस्वती की चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक ने वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी और मेधावियों को सम्मानित किया। श्री पाल ने कहा कि विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षाओं में क्षेत्र का जनपद व मंडल स्तर पर नाम रोशन किया है। अतिथि हाजी एड. जावेद इक़बाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि उन्हें अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए, और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है। कार्यक्रम में चंदौसी से पधारे मनोज गुप्ता, पवन गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रेखा चंद्रा, मोहर सिंह पाल, सुरेंद्र सागर, हाजी एडवोकेट जावेद इकबाल, नगर पंचायत वजीरगंज अध्यक्ष पुत्र जहीर अहमद, हेमेंद्र गौतम मंडल कोऑर्डिनेटर बसपा, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. क्रांति कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष आरपी त्यागी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आरती गुप्ता ने किया। इस मौके पर रामकुमार मैथिल, ओमेंद्र पाल सिंह, वीरेश पाल, अंकित उपाध्याय, उपनेश, उमेश पाल, कंचन धनगर, राधा शर्मा, शशि दक्ष, पुष्पा सोनम, पूनम, राधा रानी, समरीन खान, वीरवती, सुनीता मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.