8:01 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बिसौली। शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 35 शिकायतों में से महज चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। ज्यादातर शिकायतें जमीन के विवाद से संबंधित प्राप्त हुई, जिनके जल्द निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया है। बिसौली तहसील में उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा कुल 35 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसमें से चार शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, सीओ सुनील कुमार, वनक्षेत्राधिकारी मनोज यादव, एसडीओ विद्युत अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.