9:56 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

तहसील प्रांगण में लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरण कर नशा मुक्ति पर दिया जोर

तहसील प्रांगण में लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरण कर नशा मुक्ति पर भी दिया गया जोर ।

सहसबान(बदायूं) शनिवार को तहसील सभागार में पीएम स्वामित्व योजना के तहत आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम के तहत 299 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस दौरान एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा घरौनी के द्वारा अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल सकेगा इससे लोगों के बीच पैदा भूमि विवाद भी खत्म हो जाएंगे घरौनी मिलने पर ग्रामीण अपनी जमीनों पर ऋण यदि भी ले सकते हैं, उन्होंने कहा की स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव की आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दी जाने वाली घरौनी में उसकी आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा जिससे संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर झगड़ा-फसाद की गुंजाइश न रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने कहा कि ग्रामीणों को मिलने वाले ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी मैं संपत्ति के स्वामी का जिला, तहसील, ब्लाक, थाना,ग्राम पंचायत का नाम दर्ज होगा इसके साथ ही आवासीय भूखंड का क्षेत्रफल वर्ग मीटर में और उसकी सभी भुजाओं की संख्या और उनकी लंबाई भी खतौनी में दर्ज होगी अब किसी किसान की खेती के कागजों के साथ-साथ घर के कागजों का भी सरकारी रिकॉर्ड होगा इस दौरान 299 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र सौंपें गए। वही नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई गई इसके साथ ही पौधारोपण भी किया गया।। इस दौरान एसडीएम प्रेमपाल सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, तहसीलदार सर्वानंद यादव, नायव तहसीलदार आनंगराज, एडीओ पंचायत व तहसील कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.