8:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने किया फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण

तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने किया फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। उन्होंने जनसेवा केंद्र संचालकों को रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने को कहा।
शुक्रवार को तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने ग्राम चन्दोई में जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली, और किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किया। श्री शुक्ला ने बताया किसान आईडी बन जाने पर किसान की पहचान और उसकी जमीन की जानकारी डिजिटल दर्ज हो जाएगी। उन्होंने किसानों को सरकारी सेवाओं के लिए रजिस्ट्री को अनिवार्य बताया। वही फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसान सम्मन निधि नहीं मिल सकेगी। इस दौरान लेखपाल दीपक कुमार भटनागर, लेखपाल अनुज वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.