2:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण

बदायूँ : 07 नवंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ सैजनी में बनाए जा रहे महिला पीएसी बटालियन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि आवासीय भवनों का निर्माण अगस्त-सितंबर 2026 तक कार्य पूर्ण कर हस्तांतरित कर दिया जाएगा। अनावासीय भवनों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ दातागंज तहसील के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां नक्शे का अवलोकन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अनावासीय भवनों का निर्माण पूर्ण हो गया है। आवासीय भवनों के लिए रिटैंडरिंग करीब 176 करोड रुपए की हुई है। आवासीय भवनों की कुल लागत करीब 267 करोड रुपए की है। आवासीय भवनों का 42 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, कार्यदायी संस्था यूनिक इंफ्रा के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.