1:22 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

जनता दर्शन में आए फरियादियों की बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सुनी समस्याएं

बिसौली : बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने शनिवार 19 जुलाई को जनता दर्शन दरबार लगाया। बड़ी संख्या में फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभाग से बात कर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा।बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा, “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। किसी भी समस्या के समाधान में कोई भी लापरवाही नहीं बरतेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए तत्पर हैं और इस दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक आशुतोष मौर्य के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें सड़कें, जलापूर्ति, सफाई, बिजली की समस्या आदि शामिल थीं। बिसौली विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। इस अवसर पर भैरो प्रसाद मौर्य. प्रभाकर शर्मा लिट्टे. सोनू शर्मा. सुनील कुमार सिंह एडवोकेट. पुनीत शाक्य. आदि उपस्थित रहे!

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.