10:42 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

गौतम बुध्द ने हमेशा समाज को मानवता का संदेश दिया: शाक्य

गौतम बुध्द ने हमेशा समाज को मानवता का संदेश दिया: शाक्य

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में चल रही बुध्द कथा में पंहुचे मौर्य-शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि गौतम बुद्ध ने विश्व में शांति, प्रेम, दया, करुणा व मानवता का संदेश दिया। बुद्ध ने प्रकृति प्रेम और मानवता को सबसे ऊंचा स्थान दिया। आज की स्थिति देख बुद्ध का मार्ग ही एक ऐसा मार्ग है जो मानव में भाई चारा को स्थापित कर सकता है। बुद्ध के दिखाए अहिसा, शांति, करुणा, प्रेम के रास्ते पर चल कर ही मानव धर्म का पालन किया जा सकता है। उन्होनें कहा कि गौतम बुद्ध ने हमेशा करुणा और दया के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें सभी जीवों के प्रति दया और करुणा रखनी चाहिए। हमें किसी भी जीव को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। हमें अपने जीवन को समझने और ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। इससे पहले कथावाचक रीना शाक्य ने कहा कि गौतम बुद्ध के संदेश ने मानवता को एक नई दिशा दिखाई और लोगों को अपने जीवन को सुधारने के लिए प्रेरित किया। उनके संदेश का महत्व आज भी बना हुआ है और लोग उनके उपदेशों को अपने जीवन में लागू करने का प्रयास करते हैं। इस मौके पर हरिओम सैनी, गजेंद्र पाल चौहान, देवेंद्र गौतम, धर्मेंद्र शाक्य, सुनील पासी, मनोज कश्यप, केशव शाक्य, डा.बीपी मौर्य, प्रहलाद शाक्य, महेश पाल, मुकेश चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.