6:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

गूरा नवीगंज- स्काउटिंग युवाओं में जगाती हैं देशभक्ति की भावना : संजीव

गूरा नवीगंज : गंगा दीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। स्काउट–गाइड को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने और समाजसेवा की मूल तकनीकों की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षकों ने बच्चों को जल, जंगल और जमीन जैसी प्रकृति की बहुमूल्य धरोहर को संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने स्काउट ध्वज फहराया और कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा और क्षमता होती है। उनकी शक्ति और सामर्थ्य की सृजन और राष्ट्र निर्माण में लगाएं।‌ उन्होंने कहा कि स्काउटिंग अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत बनाती है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग से युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को प्राकृतिक आपदाओं, आकस्मिक परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है। स्काउटिंग उन्हें हर परिस्थिति में शांत, संयमित और सशक्त बनाती है।
वरिष्ठ शिक्षक योगेंद्र तिवारी ने कहा कि स्काउट–गाइड प्रशिक्षण बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क विकसित करता है। इससे विद्यार्थी जीवनभर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं।
स्काउट शिक्षक दीपक शर्मा ने टोलियों का गठन कर प्रतिभागियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी और उन्हें अनुशासन, टोली संचालन और प्राथमिक उपचार से जुड़े निर्देश दिए।
इस मौके पर शिक्षक अर्जुन सिंह, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.