5:29 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया

सिख धर्म के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज जी का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला बदायूं में बड़ी धूमधाम से मनाया गया इसमें शाम को 6:45 बजे रहरास साहिब जी का पाठ प्रारंभ हुआ उसको उपरांत हजूरी रागी जत्था भाई परमजीत सिंह प्रभजोत सिंह जी द्वारा कीर्तन गायन किया गया उसके उपरांत जालंधर से पधारे हुए भाई साहब भाई हरजोत सिंह जी जख्मी द्वारा कीर्तन गायन किया गया। भाई हरजोत सिंह जी ने श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज जी के जीवन के बारे में विस्तार से संगत को कथा सुनाई एवं कीर्तन गायन किया


यह सारा कार्यक्रम स्त्री सत्संग सभा एवं श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी द्वारा कराया गया समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया इस प्रोग्राम में गुरुद्वारा साहब कमेटी के अलावा सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी एवं स्त्री सत्संग सभा के सभी मेंबर उपस्थित हुए। मंच का संचालन सरदार गुरदीप सिंह के द्वारा किया गया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.