5:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में भूजल सप्ताह का द्वितीय दिवस मनाया गया

आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में भूजल सप्ताह का द्वितीय दिवस मनाया गया। भूजल सप्ताह (16 से 22 जुलाई) के अंतर्गत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रीति वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा तथा रोवर्स रेंजर्स प्रभारी शालू गुप्ता, एनसीसी प्रभारी डॉ श्रद्धा यादव द्वारा निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ सरला चक्रवर्ती द्वारा माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित करके की गई। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की स्नेहा ने स्थान प्राप्त किया और भाषण प्रतियोगिता में तृतीय सेमेस्टर की वेदांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को अपने आसपास जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया और उनके प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी। एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रद्धाश्री यादव और रोवर्स रेंजर्स प्रभारी शालू गुप्ता निर्णायक मंडल में थे और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा द्वारा किया।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.