8:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कृषि प्रसार कार्यक्रम मे 3.82 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत

बदायूँ: 01 मार्च। पंजाब नैशनल बैंक मण्डल कार्यालय बरेली द्वारा शनिवार को स्वंय सहायता समूह केन्द्रित कृषि प्रसार कार्यक्रम का आयोजन जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा हाल मे किया गया, कार्यक्रम का उदघाटन नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने किया। जिसमे पंजाब नैशनल बैंक द्वारा स्वंय सहायता समूह प्रधानमंत्री फार्मलाइजेशान आफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज, कृषि अवसंरचना कोष योजना एवं कृषि से संबन्धित पंजाब नैशनल बैंक के विभिन्न कृषि योजनाओ के अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किये।
पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारियों द्वारा विभिन्न कृषि योजनाओ की बारे मे बताया गया। कार्यक्रम मे मण्डल कार्यालय बरेली की समस्त शाखाओ द्वारा 194 आवेदन 45.77 करोड़ रुपए के प्राप्त किये, जिसमे स्वंय सहायता समूह के 160 आवेदन 11.87 करोड़ रुपए के शामिल है, कृषि प्रसार कार्यक्रम मे 27 ऋण आवेदनो को 3.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी।
कार्यक्रम मे पंजाब नैशनल बैंक के महाप्रबन्धक उत्तम कुमार, मण्डल कार्यालय बरेली प्रमुख विनय कुमार, सहायक महाप्रबन्धक हरी सिंह कितावत, अग्रणी जिला प्रबन्धक बदायूँ डॉ0 रीकेश रंजन, मुख्य प्रबन्धक धीरेंद्र तिवारी एवं अनुभव वर्मा बरेली, विशाल कंसल डीडीएम नाबार्ड बदायूँ एवं पंजाब नैशनल बैंक जनपद बदायूँ के समस्त शाखा प्रबन्धक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.