7:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल

मूसाझाग में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम अवैध तमंचा लहराते हुए नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मूसाझाग थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है। वायरल वीडियो में युवक न सिर्फ हथियार का प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि कथित तौर पर खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रौब झाड़ने की कोशिश कर रहा है।

हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ती जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में HPCL प्लांट में हुए डबल मर्डर की घटना ने भी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसके बावजूद मूसाझाग पुलिस की कार्यशैली लगातार चर्चा के केंद्र में बनी हुई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस कब हरकत में आएगी? क्या ऐसे ही खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन होता रहेगा और कानून का मजाक उड़ता रहेगा?

फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.