1:24 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक में डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत

।

बदांयू 19 नवंबर।

कस्बा कादरचौक में एक महिला की मौत के बाद डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाया गया है। महिला की पहचान दुर्गा देवी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 32 साल थी। उनके पति धर्मवीर ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने उनकी पत्नी का गर्भपात किया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई ।

दुर्गा देवी के पति ने बताया कि 14 नवंबर को पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया।
डॉक्टर ने उनका गर्भपात किया और 20 हजार रुपये भी लिए ।
18 नवंबर को दुर्गा देवी की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फिर से डॉक्टर के पास ले जाया गया।
डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
कादरचौक पुलिस प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.