6:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कछला के ब्रह्मदेव मंदिर पर उत्पाती युवक ने तोड़ी किवाड़ें

।******* कछला बदायूं 30 जनवरी।
कछला नगर में रेलवे स्टेशन स्थित ब्रह्मदेव महाराज मन्दिर पर एक व्यक्ति ने बुधवार रात हंगामा कर मंदिर की किवाड़ें तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में मन्दिर के पुजारी बाबा रामदेव ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव जाटव नगला के युवक ने देर रात मन्दिर के गेट का ताला ईंट से तोड़ दिया। और मन्दिर की किवाड़ों को भी ईंट से तोड़ दिया। वह मन्दिर पर तोड़फोड़ कर रहा था। तभी पुजारी ने रात में ही 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बह दोबारा मन्दिर में तोड़फोड़ करने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।——–*——- संजय कश्यप

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.