5:29 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बैंक की मुख्य शाखाओं की परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं ।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद बदायूँ की भारतीय स्टेट बैंक व पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखाओं की परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत से भारतीय स्टेट बैंक व पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखाओं का निरीक्षण किया बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड एवं शस्त्र, एटीएम सुरक्षा गार्ड आदि के बारे में जानकारी ली साथ ही बैंक प्रबंधकों को शाखा में पाई गई कमियों के संबंध में अवगत कराते हुए सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने तथा ग्राहकों के साथ नेट बैंकिंग के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए जन जागरूकता के संबंध में अवगत कराया गया, इस दौरान बैंक में अनावश्यक रूप से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। बैंक मैनेजर से बैंक की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए बैंक में मौजूद सुरक्षा इंतजाम बैंक गेट पर लगी चेन, सुरक्षा गार्ड, मुख्य गेट या बैंक के अन्दर व बाहर लगे सीसीटीवी आदि चैक किया गया इसके साथ ही बैंक के बाहर खड़े मिले वाहनों की भी चेकिंग की गई ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.