2:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों सामाजिक कर्तव्यों के प्रति गांव वालों को किया जागरूक

उझानी बदांयू 9 फरवरी। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत चौथे दिवस,कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर महेश पाल सिंह यादव व डॉक्टर शिल्पी पांडे के नेत्रत्व में स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने अपने चयनित ग्राम गंगोरा व सरोरा मे दीवार लेखन अभियान चलाकर तथा रेली निकाल कर नारों के मध्यम से ग्राम वासियों को अपने सामाजिक कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया ।
बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र सिंह ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे सदैव अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज में व्याप्त बुराईयों का अन्त करना चाहिए ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.