2:30 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उर्दू विभाग में वार्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में नवगठित उर्दू साहित्य परिषद के द्वारा मालूमाते-ए-आम्मा, तक़रीरी मुकाबला एवं गज़ल सराई प्रतियोगिता आयोजित की गई। गज़ल सराई में दरख़्शा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर फरजाना रहीं तथा तीसरा स्थान नीलोफर को मिला।
मालूमाते-ए-आम्मा /क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान नबीला को मिला जबकि दूसरे स्थान पर जेबा एवं तीसरे स्थान पर मेहरुल रही। तकरीर प्रतियोगिता में पहला स्थान मो आदिल ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर फैज़ुर्रहमान रहे वहीं तीसरा स्थान संयुक्त रूप से नबीला और नीलोफर को मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ अनिल कुमार द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। निर्णायक की भूमिका डॉ प्रेमचंद चौधरी एवं डॉ ज्योति बिश्नोई ने निभाई।कार्यक्रम का संचालन डॉ जुनैद आलम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ दिलीप कुमार वर्मा,डॉ गौरव कुमार , डॉ हुकुम सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जुनैद आलम द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.