8:00 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कृष्ण अवतार शर्मा के नेतृत्व में तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

बिसौली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कृष्ण अवतार शर्मा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गर्मी के मौसम में शेड्यूल के मुताबिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाए, नगर में जर्जर तारों व खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल जाए।
शुक्रवार को व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ता विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां नगर महामंत्री धर्मेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि नगर की जहां-जहां जर्जर लाइन है उन्हें बदलवाया जाए। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के कनेक्शन बॉक्स खराब होने के कारण डायरेक्ट जुड़े हुए हैं उन्हें बदलवाया जाए। जिस कारण अनहोनी घटना की संभावना बनी रहती है। वही ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक की जाए। व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी समस्याओं का निदान जल्द से जल्द कराने की मांग की है। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कृष्ण अवतार शर्मा, विधानसभा सह प्रभारी धर्मेंद्र वार्ष्णेय, प्रदेश मंत्री विनय गर्ग, युवा कोषाध्यक्ष पीयूष मुरारी वार्ष्णेय, प्रांतीय सदस्य सुमित गोयल, केपी मौर्य, सभासद कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.