2:20 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

*उझानी सडक किनारे खड़े वृद्ध को ट्रक ने मारी टक्कर घायल, रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 5 मार्च। नगर के बरेली मथुरा हाईवे पर मंडी समिति के निकट धर्मकांटे के सामने सडक किनारे खड़े वृद्ध को एक ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक को मय ट्रक लोगों ने पकड़कर पुलिस को सोंप दिया है। वहीं घायल को सीएचसी पर भर्ती करा दिया है। जानकारी के अनुसार मंडी समिति के सामने लगे धर्म कांटे के पास बीती शाम 7 बजे नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी देव कुमार 62 खड़े थे। इतने में कछला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया इससे देवकुमार के गंभीर चोटें आई। आस-पास के लोगों ने चालक व ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल के पुत्र पंकज गुप्ता ने ट्रक चालक पर लापरवाही से ट्रक चलाने व पिता को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.