10:07 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी पैट्रोल छिडक जलाए गये युवक की आगरा में मौत

******** उझानी बदायूं 27 फरवरी।
उझानी बदायूं 27 फरवरी। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नानाखेड़ा में 23 जनवरी को पैट्रोल छिड़ककर जलाए गए युवक की बीती रात आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत है गई। कछला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को बदायूं भेज दिया है।
ज्ञात रहे कि कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी शिवा 16 पुत्र राजवीर घर पर परचून की दुकान चलाता था। 23 जनवरी की शाम बाइक में पेट्रोल डालते वक्त भूडा भदरौल के निवासी वीरपाल से पिछले रूपए मांगने पर शिवा से विवाद हो गया। इसी दौरान वीरपाल ने शिवा के ऊपर पैट्राल डाल कर जलती माचिस की तीली फेंक दी। जिसमें शिवा 50% जल गया। सीएचसी उझानी लाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया तब परिवार के लोग शिवा को आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गये जहां बीती रात उसने दम तोड दिया। कोतवाली पुलिस 25 जनवरी को आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वही परिजनों का कहना है कि वीरपाल के साथ श्याम व रौशन ओर थे। शिवा की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शिवा का आगरा में पीएम कराने से इंकार कर दिया। आज सुबह शिवा का शव लेकर आ रहे परिजनों को कछला चौकी पुलिस ने रोक लिया व शव का पोस्टमार्टम कराने को परिजनों को राजी कर बदांयू भेज दिया। इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि शिवा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अगर दो अन्य लोग घटना में शामिल हैं तो जांच कर उन्हें भी पकड़ कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.