2:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी पत्नी के रहते किया दूसरा निकाह, मन भर गया तो मारकर खेत में दबाया

उझानी बदायूं 30 मार्च। पहली पत्नी के रहते प्रधानपति ने धोखे से किया निकाह,मन भर गया तो जान से मारकर खेत में 15 फिट का गड्ढा कर लाश को दबा दिया, सिविल लाइंस पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेसीबी से खेत की खुदाई कर मृतक मुस्कान के शव को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस थाने के गांव जहानाबाद गालमपट्टी की मरहूम साबिर की बेटी मुस्कान से अल्लापुर भोगी निवासी प्रधान जेनब के पति रिजवान ने पहली पत्नी के रहते 4 साल पहले झूठ बोलकर निकाह कर लिया। इस दौरान दोनों के एक बेटा भी हुआ। मुस्कान के नाना नूरहसन पुत्र जलालुद्दीन निवासी हाशिमपुर थाना दातागंज ने 19 फरबरी को सिविल लाइंस थाने में रिजवान,व जेनब के खिलाफ अपनी धेवती को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई । सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने जांच सबइंस्पेक्टर राहुल सिंह को सोंपी काफी दिनों तक रिजवान पुलिस को मिला नहीं। पिछले दिनों पुलिस ने रिजवान को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। व अपने साथियों राधेश्याम व रामौतार निवासी रनऊ कोतवाली उझानी के नाम भी बताए। उझानी कोतवाली पुलिस व सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार मुजरिमों की निशानदेही पर बसोमा के रवेन्द्र सिंह के खेत से मुस्कान के क्षत-विक्षत शव को जेसीबी की मदद से निकलवा कर शव पोस्टमार्टम को बदायूं भेज दिया।———————— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.