5:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी: दसलक्षण पर्व के समापन पर भगवान महावीर की निकली भव्य रथ शोभायात्रा

उझानी: दसलक्षण पर्व के समापन पर भगवान महावीर की निकली भव्य रथ शोभायात्रा, अहिंसा के जयकारों से गूंजा नगर।

उझानी (बदायूं) 28 सितंबर ।

जैन धर्म के पावन दसलक्षण पर्व के समापन के पश्चात सोमवार को भगवान महावीर स्वामी की भव्य रथ शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई।

इससे पूर्व दस दिनों तक श्री दिगंबर जैन मंदिर जी में उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, अकिंचन, ब्रह्मचर्य धर्म की पूजन क्रिया विधि-विधान से संपन्न हुई।

सोमवार को श्री जी को रथ पर विराजमान कर नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में *सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य अंकित जैन को, कुबेर इंद्र की बोली प्रशांत जैन को तथा रथ के सारथी बनने का सौभाग्य संचित जैन को प्राप्त हुआ। मंगल कलश का सौभाग्य श्रीमती हिमांशी जैन ने पाया। नन्हे युवाओं अयांश, परिणय, पहल ने भगवान के इंद्र बनने की भूमिका निभाई।

रथयात्रा में वृंदावन से आई मयूर नृत्य की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने सभी को अपने नृत्य से मुग्ध कर दिया।

शोभायात्रा में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा पूनम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, संदीप सक्सेना, रिंकू वार्ष्णेय सहित शहर के गणमान्य धर्म प्रेमियों ने शामिल होकर रथयात्रा की शोभा बढ़ाई।

पूरे मार्ग में महिलाओं में पूजा जैन, हिमांशी जैन, कृति, अविका, साक्षी, प्राची, अनामिका, भव्या, राली, दीपाली आदि ने भगवान के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं और बच्चों के नृत्य की उमंग से पूरा जैन समाज खुशी से झूम उठा। पूरा नगर भगवान महावीर के ‘अहिंसा परमो धर्म’ के नारों से गूंज उठा। जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनूप जैन, अरुण जैन, जयदीप जैन, पम्मो जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन, अजय जैन, पारस जैन, अभिषेक जैन, निखिल जैन, विनीत जैन, पिंकुल जैन, आकाश जैन, सम्यक जैन, सिद्धार्थ जैन, रॉबिन जैन, संजीव जैन, शशांक जैन, दीपक जैन आदि समस्त जैन समाज के अलावा उझानी, बदायूं, बिल्सी व बहजोई जैन समाज के अध्यक्ष, मंत्री सहित सैकड़ों साधर्मी बंधु उपस्थित रहे।

महिला मंडल में अध्यक्षा रजनी जैन, संगीता जैन, रूपा जैन, मनका जैन, कामिनी जैन, अनीता जैन, सीमा जैन, रुचि जैन, बबीता जैन, तृप्ति जैन, प्रतिज्ञा जैन, रोशी जैन, नीरज जैन आदि ने भगवान महावीर के मधुर भजनों का गान किया।

शोभायात्रा के समापन के पश्चात जैन संत भवन उझानी में सभी ने प्रसाद भोज ग्रहण किया। इसके बाद एक-दूसरे से क्षमा मांगकर क्षमावाणी पर्व मनाया गया और पुरस्कार वितरण किया गया। शोभायात्रा को सफल बनाने में पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.