11:46 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

ईद की नमाज से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

बिसौली। नगर में ईद की नमाज से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। वही नगर के उलमाओं ने लोगों से अपील की है कि सड़कों या रास्तों पर नमाज न पढ़ी जाए। सिर्फ ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही नमाज पढ़े।
त्योहारों को देखते हुए रविवार को कोतवाली पुलिस एक्शन मोड पर आ गई और पीएसी के साथ अधिकारी बाजारों में निकल पड़े। पुलिस ने देर रात भीड़ वाली जगहों पर संदिग्धों की जांच की। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने लोगों से शांति व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। वही अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारियों ने पीएसी के साथ पैदल गश्त भी किया। साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। चौकी इंचार्ज अमित चौहान, हेड कांस्टेबल मो. याकूब, सनी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.