12:16 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस का सख्त एक्शन: बैंक-एटीएम पर चला चेकिंग अभियान

बदायूं

अलापुर पुलिस का सख्त एक्शन: बैंक-एटीएम पर चला चेकिंग अभियान, संदिग्धों में मचा हड़कंप

जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में थाना अलापुर पुलिस ने एक सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम बूथों और आसपास के इलाकों में व्यापक स्तर पर जांच-पड़ताल की गई।
पुलिस टीम ने बैंक परिसरों में मौजूद लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों में भय का माहौल देखा गया।
अभियान के दौरान बैंक सुरक्षा में तैनात गार्डों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।
थाना अलापुर पुलिस का यह अभियान न केवल अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ। पुलिस की इस सक्रियता से स्पष्ट संदेश गया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.