9:30 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अपराध निरोधक कमेटी रक्षा बंधन पर कारागार में बहिनों के लिए करेगी समुचित व्यवस्था

प्रांतीय चेयरमैन ने जिला सचिव को दिए निर्देश

बदायूं। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने समिति के जिला सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स को भेजे गए अपने पत्र में कहा है कि भाई बहन के पावन प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षा बंधन पर जेल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर रक्षा बंधन के दिन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करते हुए कारागार परिसर में बंदियों की बहिनों के बैठने आदि की समुचित व्यवस्था करें। समिति के प्रांतीय चेयरमैन श्री श्रीवास्तव ने जिला सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स को जारी पत्र के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के पर्व पर कारागार में निरुद्ध बंदियों से मिलने के लिए उनके परिजन बहने एवं विशेष रूप से बहिनें राखी बांधने आती हैं जो कि भावनात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। प्रांतीय चेयरमैन ने यह भी अवगत कराया के अपराध निरोधक समिति बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं मानवीय सहयोग के लिए कार्यरत रही है। उन्होंने जिला सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स से कहा कि इस रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर वह पदाधिकारी सहित अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां का निर्वाहन जेल प्रशासन से मिलकर करें।
इसी संबंध में आज जिला सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने सह सचिव नेत्रपाल सिंह शैलानी एवं मीडिया प्रभारी इंतज़ार हुसैन के साथ जिला कारागार अधीक्षक राजेंद्र कुमार से मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की साथ ही उन्हें समिति द्वारा प्रकाशित पत्रिका सेवा पथ दर्पण भेंट की।जिला सचिव ने बताया कि ज़िला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा इस वर्ष रक्षा बंधन के पावन पर्व पर कारागार परिसर में कैम्प लगाकर बंदियों को राखी बांधने आने वाली बहिनों के बैठने व शुद्ध एवं स्वच्छ जलपान की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर जेलर रणंजय सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.