6:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अंबेडकर पार्क में विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

बदायूं

अंबेडकर पार्क में विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

केशव गुप्ता

उसावां। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सोमवार को उसावां क्षेत्र के ग्राम कटरा सहादतगंज स्थित अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पार्क परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता अभियान के बाद विधायक ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई से न केवल वातावरण बेहतर होता है, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
यह अभियान आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों की श्रृंखला के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी ली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक ने मौजूद कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.