12:18 pm Friday , 13 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

यूपी चुनाव 2027 को लेकर चुनाव आयोग सख्त, धनबल और प्रलोभन पर रहेगी पैनी नजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 23 केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ बैठक की। इसमें आयकर, ईडी, जीएसटी, पुलिस और आबकारी विभाग समेत अन्य एजेंसियां शामिल रहीं।

चुनाव के दौरान नकदी, शराब, ड्रग्स और मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी दल की 9-9 टीमें तैनात करने की योजना है। इसके अलावा सीमाओं पर चेकिंग और संदिग्ध बैंक लेनदेन पर भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.