8:26 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

संध्या प्रस्थान- Madhu Bhutra

Madhu Bhutra

संध्या प्रस्थान
🌺
सूरज की आभा भी हो चली मद्धम
पंछियों का कलरव झरनों का सरगम
अंबर समेट रहा इसे अपने आगोश में
अद्भुत है दृश्य!दो दिलों का संगम।
🌺
संपूर्ण धरा को प्रेम रंग से भर डाला
संध्या ने सजाई प्रणय की मधुशाला
सूरज की तपन चंद्रमा की शीतलता
क्षितिज पर मिलन का उत्सव निराला।
🌺

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.