Jaya__Kishori__
रविपुष्य नक्षत्र योग
रविपुष्य नक्षत्र योग कल 29 नवंबर 2026 (रविवार) को सूर्योदय से सुबह 10:59 बजे तक रहेगा यह पुष्य नक्षत्र 28 नवंबर को दोपहर 12:50 बजे से शुरू होकर 29 नवंबर को सुबह 10:59 बजे तक रहेगा.
जब रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र आता है, तो इसे अत्यंत शुभ और फलदायी ‘रवि पुष्य योग’ माना जाता है
मुख्य बातें और परंपरागत उपाय
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ माना जाता है रविवार के साथ इसका संयोग रविपुष्य योग बनाता है
जप और साधना
इस दौरान गुरुमंत्र या “ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जप करने की परंपरा मानी जाती है
पारंपरिक उपाय:
बरगद के पत्ते पर हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखने जैसे उपाय लोक-परंपरा और धार्मिक मान्यताओं से जुड़े हैं.
खरीदारी व कार्य:
इस योग में सोना-चांदी, वाहन, संपत्ति या नए कार्य की शुरुआत को शुभ माना जाता है, हालांकि पारंपरिक शास्त्रों में विवाह संस्कार के लिए पुष्य नक्षत्र वर्जित माना गया है.
108 मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो 27 नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले
ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : ।…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम :
रविपुष्यामृत योग
शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं
‘सर्वसिद्धिकरः
पुष्यः इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है.
इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)
इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, जमीन, मकान या किसी भी प्रकार की नई संपत्ति की खरीदारी करना बेहद शुभ होता है.
नया व्यापार या कार्य आरंभ करने के लिए भी यह समय बहुत उत्तम माना गया है
रवि पुष्य योग का महत्व और क्या करें
खरीदारी के लिए उत्तम इस योग में सोना-चांदी, आभूषण, वाहन, भूमि, भवन या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना स्थायी समृद्धि देने वाला माना जाता है.
नए कार्यों की शुरुआत. नया व्यापार शुरू करने, दुकान या ऑफिस का उद्घाटन करने, बही-खाते खरीदने और निवेश करने के लिए यह बहुत शुभ समय है
पूजा और साधना इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा, श्री यंत्र की स्थापना, मंत्र सिद्ध करने और बच्चों को स्वर्णप्राशन (Suvarnaprashan) कराने की विशेष परंपरा है.
क्या न करें (वर्जित कार्य
विवाह समारोह. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पुष्य नक्षत्र में विवाह करना वर्जित माना जाता है.
अशुभ वस्तुओं की खरीदारी. इस दिन लोहे का सामान, धारदार वस्तुएं, काले कपड़े या पुराना/सेकंड-हैंड सामान खरीदने से बचना चाहिए.
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com