5:03 pm Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

आजम खान का यूपी में सत्ता परिवर्तन का दावा, बोले- इस बार बदलेंगे हालात

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का दावा करते हुए कहा कि इस बार हालात बदलेंगे और प्रदेश में परिवर्तन होगा।

आजम खान ने कहा कि उनके साथ बेहद क्रूर बर्ताव किया गया, लेकिन अब परिस्थितियां बदलेंगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है और आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा।

आजम खान के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सत्ता परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.