12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: मोटरबोट चालक कमल हसन की हत्या में 5 दोषियों को उम्रकैद

बदायूं। कछला गंगाघाट पर सवारियों को बैठाने के विवाद में मोटरबोट चालक कमल हसन की पीट-पीटकर हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। बुधवार को कोर्ट ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 28 सितंबर 2023 को सवारियों को बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने कमल हसन पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल कमल हसन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में अदालत ने सुनवाई के बाद पांचों आरोपियों को दोषी ठहराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.