12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

मां गंगा के तटों को करें हरित : संजीव

बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों और श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कालेज असरासी के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनकी निर्मल धारा में दीपदान किया। हर-हर गंगे और निर्मल गंगे के जयघोष से गंगा तट गुंजायमान हो उठा। जलधारा में प्रवाहित दीपों की झिलमिलाती रोशनी ने वातावरण को अलौकिक बना दिया और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां गंगा भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जीवनदायिनी धारा हैं। भावी पीढ़ियों को स्वच्छ गंगा और सुरक्षित पर्यावरण सौंपना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। गंगा तट पर प्लास्टिक, पॉलीथिन और कूड़ा-करकट बिल्कुल नहीं डालना चाहिए। श्रद्धालु पूजा सामग्री भी जलधारा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थान पर रखें।
डीओसी मुहम्मद असरार ने कहा कि मां गंगा की महिमा और पवित्रता हमारी सांस्कृतिक विरासत है।
गंगा की स्वच्छता केवल किसी एक संस्था या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जवाबदेही है। बच्चों और युवाओं को स्वच्छता का संस्कार देकर उन्हें जल संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।
स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने कहा कि गंगा तटों को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना समय की आवश्यकता है। प्रबंधक माधव सिंह ने कहा कि तटों पर अधिकाधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। प्रकृति का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।

इस मौके पर अनमोल, पिंटू, सुरजीत, लवेश, अब्दुल करीम, रवि शंकर, सुभाष, भास्कर, आरुष पाराशरी, अंकित, अंकुर, अरुण कुमार, प्रीतेश, देवेश, सोहित सत्यनारायण, अजय ,सचिन शिवम सागर, आकाश, शिक्षक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.