12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य मे 22 नवम्बर 2026 को विशाल शोभायात्रा

> गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य मे प्रभात फेरियां निकाली जा रही है।
>
> बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि जगत गुरू श्री गुरुनानक देव महाराज जी के 557वें प्रकाशोत्सव को मनाते हुए गुरुद्वारा जोगीपुरा के तत्वाधान मे तथा श्री गुरूग्रन्थ साहिब महाराज जी की छत्रछाया मे 11 नवम्बर 2026 से निरंतर प्रातः 5 बजे से गुरुद्वारा जोगीपुरा से प्रभात फेरियां निकाली जा रही है जिसे काफी संख्या मे गुरुनानक नाम लेवा संगत शामिल होकर गुरुघर की खुशियाँ प्राप्त कर रही है।
>
> इस उपलक्ष्य मे 22 नवम्बर 2026 को एक विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमे देश के कोने-कोने से श्रद्धालू व कार्यक्रम दिखाने वाले शामिल होंगे तथा 24 नवम्बर को कार्तिक पूर्णमासी के दिन बड़े पैमाने पर गुरुद्वारा जोगीपुरा मे गुरु पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जायेगा तथा एक विशाल लंगर का आयोजन भी किया जायेगा। इस पावन पर्व पर पंजाब से पाइप बैण्ड, अलीगढ़ से गतका पार्टी, रूद्रपुर से पंजाबी ढोल ग्रुप, अमृतसर से कथावाचक तथा दिल्ली से कीर्तनी जत्था शामिल होंगे। यह जानकारी गुरुद्वारा जोगीपुरा से प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह ने दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.