1:01 am Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। इनर व्हील क्लब की ओर से एक शानदार दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन दिनेश मधु आई हॉस्पिटल……

परिसर में किया गया। जिसमें क्लब की सभी सदस्याओं ने अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद सदस्याओं ने एक-दूसरे को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अस्पताल परिसर को दीपों, फूलों और रंग-बिरंगी लाइट्स से बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। दिवाली सेलिब्रेशन के तहत क्लब की सदस्याओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, गेम्स और आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया, जिससे पूरा माहौल त्योहारी रंग में सराबोर नजर आया। ​क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है, साथ ही पर्व की खुशियों को आपस में बांटने का एक बेहतरीन अवसर मिलता है। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव सुविधा माहेश्वरी, मधु, अर्चना, अनुपम शर्मा, दिव्या, संगीता, कृष्णा, रितु, लता, ममता, नीरू, अनुपम गुप्ता, सुरभि, सोनिया आदि प्रमुखता से उपस्थित रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.